गुवाहाटी। विप्र समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विप्र सांस्कृतिक मंच, असम का गठन किया गया है। इस मंच की अध्यक्षता प्रसिद्ध गायिका संतोष शर्मा को सौंपी गई है, जबकि लोक गायक बद्री व्यास को मंच का मुख संरक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा
मंच के महासचिव रमेश दाधीच होंगे। अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों में उमेद शर्मा, सुभाष पारीक और महेंद्र खंडेलवाल उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष होंगे। राहुल जोशी और अनूप शर्मा सह सचिव के रूप में नियुक्त हुए हैं।
सलाहकार मंडल में वरिष्ठ गायक बद्री पारीक, श्याम सुंदर शर्मा, राजेश शर्मा, और संदीप जोशी शामिल हैं। कार्यकारिणी समिति में गजानंद शर्मा, महेन्द्र गोड़, गजेंद्र दाधीच, तुषार मिश्रा, प्रदीप पारीक, और पवन दाधीच होंगे।
मंच के उद्देश्य और गतिविधियां
अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य विप्र समाज की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को एकजुट करना और उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है।
मंच की मुख्य गतिविधियां:
1. सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।
2. युवा वर्ग के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं।
3. भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं।
4. लोक नृत्य और गायन के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान।
संस्कृति और परंपराओं को जागरूकता का प्रयास
महासचिव रमेश दाधीच ने कहा कि मंच का उद्देश्य सामाजिक सद्भावना, बंधुत्व और समरसता को बढ़ावा देना है। साथ ही, युवाओं में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता पैदा करना भी इसके प्रमुख लक्ष्यों में से एक है।
नवगठित मंच सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता के क्षेत्र में एक मजबूत और प्रेरणादायक भूमिका निभाने की दिशा में कार्य करेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें