पारीक महिला परिषद ने मातृ दिवस का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

पारीक महिला परिषद ने मातृ दिवस का आयोजन किया



गुवाहाटी। पारीक महिला परिषद, गुवाहाटी द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष्य में परशुराम सेवा सदन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ समाज की वरिष्ठ मातृशक्ति कृष्णा देवी पारीक, रुक्मिणी देवी पारीक निवर्तमान अध्यक्ष विनीता पारीक , ममता पारीक के साथ अध्यक्ष कौशल्या व्यास द्वारा गणेशजी की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन से किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत जया पारिक द्वारा गणेश वंदना एवं नारी शक्ति की प्रतीक मां नवदुर्गा के आह्वान से की गई। सुंदर पारीक और किरण पारीक ने मातृशक्ति के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।अध्यक्ष कौशल्या व्यास ने अपने संबोधन में मातृशक्ति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए परिषद की और से वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में परिषद की सदस्यों के साथ साथ नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक कविता नाटिका नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। मंच का संचालन विनीता पारीक एवं किरण पारीक द्वारा किया गया। प्रीतिभोज के साथ संपन्न हुये कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका दीपिका जोशी, वंदना पारीक, पूजा जोशी, प्रीति पारीक, उपाध्यक्ष कमला पारीक एवं सरोज जोशी, सह सचिव रंजना पारीक सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें