सोयल खेतान, रोहा
रोहा के 251नंबर बुथ में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाल समस्त क्षेत्र भारत की जयकारों से गुंजायमान कर दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात अनुष्टित हुई।
रोहा पुरानीचारिआली स्थित सार्वजनीन श्रीमंत शंकरदेव नामघर प्रांगण से 251नंबर बूथ में आज भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतवर्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के जवानों के साहस का जो ज्वलंत निदर्शन दिया उसके प्रति सम्मान करते हुवे निकाली गयी तिरंगा यात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरती हुवी समस्त क्षेत्र भारत माता की जय,भारतीय सेना जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद से समस्त क्षेत्र मुखरित कर भारतवर्ष सुरक्षा के प्रहरी भारतीय सेना जवानों का धन्यानाद ग्यापन किया।साथ ही नामघर प्रांगण में अनुष्टित हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात।
मन की बात और तिरंगा यात्रा में नगांव जिला भाजपा अध्यक्ष रंजीत बरदलै, राज्यिक भाजपा एससी मोर्चा के कार्यकारी सदस्य दिगंत वनिया, मंडल अध्यक्ष बाबलु लाहन, भाजपा आईटी सेल के कॉनेभेनर मनोज मंगोलिया, रोहा पौरसभा की उप पौरपति अनिमा दास सहित काफी संख्या में भाजपा नेता कर्मी और स्थानीय जनता उपस्थित थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें