मां बगला सेवा समिति का रजत जयंती भंडारा शुरू। 7 दिन सेवा और श्रद्धा का संगम! - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मां बगला सेवा समिति का रजत जयंती भंडारा शुरू। 7 दिन सेवा और श्रद्धा का संगम!

 


गुवाहाटी। विश्व प्रसिद्ध अंबुबासी महायोग के उपलक्ष्य में लाखों श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था के उद्देश्य से श्री मां बगला सेवा समिति का 25 वां वार्षिक भंडारा भूतनाथ स्थित सार टायर के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसका समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष दीनदयाल गोयल कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र गर्ग, सचिव रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, व्यवस्थापक मनीष पारीक, सनी गंगवाल, राजेंद्र मुरारका ने फीता काट कर किया। इसके पश्चात महा आरती करके नव कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। शुभारंभ के अवसर पर सभी समिति पदाधिकारी एवं अतिथियों ने भोजन परोसकर भंडारे का शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष समिति अपना रजत जयंती वर्ष मना रही है। हर वर्ष की तरह यह समिति श्रद्धालुओं को भारतीय परंपरा के अनुसार शुद्ध और सात्विक भोजन करवाती है। सभी श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से बैठा कर पारंपरिक बर्तनों में भोजन परोसा जाता है। डिस्पोजल ग्लास, थाली एवं प्लास्टिक का उपयोग पूर्ण रूप से निषेध रखा गया है। भोजन की रसोई में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया है। रोज सवेरे 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक चाय, नाश्ता, भोजन आदि की सेवाएं निरंतर जारी रहेगी। 22 जून से निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉक्टर ओमप्रकाश गुप्ता, डॉक्टर विवेक जायसवाल अपनी सेवाएं देंगे। आपातकालीन अवस्था के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई है। इस आयोजन में सलाहकार के रूप में समिति के सभी पूर्व अध्यक्ष आनंद रासीवासिया, परमानंद गोयल, अशोक सुखानी, दिलीप सराफ अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें