सोयल खेतान,रोहा
रोहा सार्वजनीन दुर्गा मंदिर के मुख्य तोरण द्वार की वैदिक मंत्रोचारण के साथ आधारशिला रख निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
रोहा बाजार के बिचोबिच स्थित सार्वजनीन दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज दिन के 11बजे पुरोहित के वैदिक मंत्रोचारण के साथ पुजा अर्चना के साथ डॉ दिलीप कुमार दत्त और देव कुमार बोरा सहित परिवार वालों द्वारा दादी और माँ क्रमशः दिवंगत दूर्गेश्वरी हाजरिका और दिवंगत शिरवाला बोरा के पुण्य स्मृति में निर्माण किये जाने वाले दुर्गा मंदिर मुख्य तोरण द्वार की आधारशिला रख निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया गया।
स्थापत्यवीद (वास्तुवीद)निरुपम कलिता के डायरेक्सन में निर्मित किये जा रहे तोरण द्वार आधारशिला अनुष्ठान में रोहा सार्वजनीन दुर्गा मंदिर संचालन समिति के सचिव कमल चंद्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भुयाँ,हरेन शर्मा, पुजा उदजापन समिति के सचिव धीरेन शर्मा, उपाध्यक्ष अपूर्व वरुबा सदस्य निर्मल शर्मा,दिगंत भुंया, हेमंत राजवंशी, दिलीप शर्मा, दीपक शर्मा, अनुपम कलिता सहित रोहा सार्वजनीन दुर्गा मंदिर संचालन समिति, पुजा उदजापन समिति प्रतिनिधि,सदस्य, सदस्या और तोरण द्वार दाता के पविवार वाले उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें