रंगिया: श्री राम कथा का तीसरा दिन, शिव विवाह और श्रीराम जन्म कथा का किया वर्णन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

रंगिया: श्री राम कथा का तीसरा दिन, शिव विवाह और श्रीराम जन्म कथा का किया वर्णन

 

धर्म की स्थापना और अधर्म का नाश करने के लिए भगवान लेते है अवतार - नवराज प्रपन्न जी महाराज 


रंगिया से अरुणा अग्रवाल की रिपोर्ट।


रंगिया महिला मंडल के तत्वावधान में स्थानीय पंचायती धर्मशाला प्रांगण में चल रही श्री रामकथा में शुक्रवार का दिन भक्तिमय वातावरण से भर गया। श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा वाचक राष्ट्रीय संत स्वामी नवराज प्रपन्न जी महाराज (हरिद्वार) ने शिव विवाह एवं भगवान श्रीराम के अवतार की कथा सुनाई। मंच पर श्रीराम जन्म का दृश्य प्रस्तुत होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथा में उपस्थित भक्तों ने बड़े हर्ष और उत्साह के साथ राम जन्मोत्सव मनाया। कथा में स्वामीजी ने बताया कि रावण के बढ़ते अत्याचारों और धरती पर अधर्म के बढ़ते बोझ को समाप्त करने के लिए भगवान विष्णु ने राजा दशरथ के घर राम रूप में अवतार लिया। जैसे ही कथा वाचक ने श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुनाया, मंच पर सुंदर झांकी सजाई गई। महिलाएं और बच्चे आरती की थालियों के साथ खड़े नजर आए। कई भक्तों ने मिठाई बांटकर जन्मोत्सव की खुशी साझा की। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को श्री राम कथा स्थल पर रंगिया ही नहीं आसपास के विभिन्न स्थानों से भी भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। राम जन्म के प्रसंग ने लोगों को भक्ति भाव से भर दिया। वहीं महिला मंडल द्वारा 9 दिवसीय इस श्री राम कथा के आगामी 6 दिन इसी तरह उत्साह के साथ उपस्थित होकर राम कथा का श्रवण कर अक्षय पुण्य के भागी बनने का भक्तों से अपील की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें