गुवाहाटी, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन गुवाहाटी इकाई की अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल की अध्यक्षा मे फैंन्सी बाजार स्थित साधना मन्दिर हॉल मे औरा ऑफ वास्तु का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सूरत से पधारे प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ देवकीनंदन देवड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी शारदा देवड़ा को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम मे उन्होंने वास्तु संबंधित बहुत सारी जानकरी दी और अपने ज्ञान से उपस्थित जनो को वास्तु, सकरात्मक ऊर्जा एव दैनिक जीवन शैली मे सुख शांति के महत्व के बारे मे मार्गदर्शन प्रदान किया। आए हुए अतिथिगण एवं सदस्यों के कई वास्तु के प्रश्नों का सरल शब्दों में उत्तर प्रदान किया।
देवकीनंदन देवड़ा पिछले लगभग 30 वर्षों से वास्तु सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। उनका जीवन सेवा, साधना एवं सकारात्मक सोच की प्रेरणादायक मिसाल है।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल एवं जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना है। सम्मेलन की सभी सदस्याओं एवं शहरवासियों से इस प्रेरणादायक सत्र में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की संयोजिका अंजू खंडेलिया एवं किरण अग्रवाल रही। शाखा सचिव प्रियंका केडिया ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की गई।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें