मायुमं गोरेश्वर शाखा की वार्षिक सभा, कमल जैन अध्यक्ष,सेंकी अग्रवाल सचिव चुने गये, शुभम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं गोरेश्वर शाखा की वार्षिक सभा, कमल जैन अध्यक्ष,सेंकी अग्रवाल सचिव चुने गये, शुभम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व



गोरेश्वर, मारवाड़ी युवा मंच गोरेश्वर शाखा की वार्षिक साधारण सभा प्रातः शाखा अध्यक्ष कमल जैन की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। सभा में उपस्थित सदस्यों शाखा के कार्यों पर विचार करने के बाद शाखा के पूर्व अध्यक्ष आनंद जैन चिंटू ने सत्र 2026-2027 हेतु नई समिति गठन करने हेतु प्रस्ताव रखा,जिसे सभी ने स्वीकार करते हुए सत्र 26-27 हेतु पुनः कमल जैन को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वही अध्यक्ष कमल जैन ने अपनी टीम में सेंकी अग्रवाल को सचिव व शुभम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करते हुए कहा कि जल्द ही सम्पूर्ण टिम की घोषणा की जाएगी।बताते चले कि साल 2003 में गठित मारवाड़ी युवा मंच की गोरेश्वर शाखा अखिल भारतीय स्तर पर अपनी एक विशेष छवि रखती हैं। शाखा द्वारा विभिन्न जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें