‘जुबिन क्षेत्र’ निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

‘जुबिन क्षेत्र’ निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण



मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने जनता के आशीर्वाद से सरकार बनने पर ‘जुबिन क्षेत्र’ के निर्माण का संकल्प लिया था। उसी वादे को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए उन्होंने आज ‘जुबिन क्षेत्र’ का दौरा किया और असम की शान जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।


मुख्यमंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जुबिन क्षेत्र के प्रारंभिक निर्माण कार्य के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही ऊपरी हिस्से से मिट्टी खिसकने की आशंका को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि अगले चरण में समाधि स्थल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।


मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सरकार ‘जुबिन क्षेत्र’ को एक गरिमामय, सांस्कृतिक चेतना से समृद्ध तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार का यह संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें