लखीमपुर जिले के एकमात्र कांग्रेस विधायक का स्वागत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर जिले के एकमात्र कांग्रेस विधायक का स्वागत



लखीमपुर जिले के पांच विधानसभा चुनाव क्षेत्र में से एक सीट कांग्रेस के हाथों लगी है। नाउवयसा विधानसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस के विजय उम्मीदवार डाॅक्टर जय प्रकाश दास का आज लखीमपुर स्थित कांग्रेस भवन में दलिए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विधायक जयप्रकाश दास ने नाउवयसा विधानसभा चुनाव क्षेत्र की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और अपने भाषण में बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आम जनता के विकास के लिए किए गए वादों के अनुसार नाउवयसा क्षेत्र में अगर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई तो वे आम जनता के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने जनता को सर्वोपरि मानकर आगामी 5 वर्षों तक कार्य करने का अपना दृढ़ संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर उनके स्वागत में लखीमपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारीयों सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें