सोयल खेतान, रोहा
रोहा महकमा कृषि अधिकारी कार्यालय में किसानों के बिच उन्नतमान के धान के बीज वितरण कर विधायक शशीकांत दास ने कहा की किसानों के विकास हेतु पदक्षेप लिया जायेगा।
नौगांव जिला कृषि कार्यालय के अंतर्गत रोहा महकमा कृषि अधिकारी कार्यालय में आज बी टी एम रेखा चेतीया के संचालन में आयोजित धान बीज वितरण समारोह में 61नंबर रोहा विधानसभा समष्टि के सैकडों किसानों के बिच विधायक शशीकांत दास ने सीआर धान 307 और रंजीत साब-1जात के बिच औपचारिक तौर पर वितरण कर बीज वितरण का शुभारंभ करने के साथ ही सभा को सम्बोधित करते हुवे मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा नेतृत्वाधीन राज्य सरकार और कृषि मंत्री पीयूष हाजरीका द्वारा अन्नदाता किसानों के विकास हेतु लिए जा रहे पदक्षेप के बारे में अवगत करते हुवे हुवे कहा की आगामी दिनों में हम किसानों 90 प्रतिशत सब्सिडी पर ट्रैक्टर प्रदान करने और रोहा में किसानों के लिए धान क्रय केंद्र स्थापित करने की व्यवस्था करेंगें।
साथ ही सभा मैं नौगांव जिला कृषि अधिकारी निखिल नारायण वरुबा ने किसानों को राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा किसानों के विकास हेतु लिए जा रहे योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुवे किसानों को खेत जमीन रेजिस्ट्रेशन कराने और योजनाओं का लाभ उठा अधिक फसल प्राप्त करने का आह्वान किया। सभा में रोहा सहजिला आयुक्त डॉ अंकिता बोरा ने भी किसानों को सम्बोधित करने के साथ ही रोहा पौरसभा पौरपति वंती हाजरीका, रोहा महकमा कृषि अधिकारी जुगज्योति चौधरी, सह कृषि परिदर्शक पुलिन कुमार दास, समाजकर्मी जनार्दन सईकीया सहित मंडल भाजपा के अध्यक्ष, सचिव सहित सैकडों किसान उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें