लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद में एमएस रोड पर नीम वृक्ष का रोपण किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद में एमएस रोड पर नीम वृक्ष का रोपण किया

 


गुवाहाटी, लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद (पूर्वोत्तर) ने शहर के बीचोंबीच फैंसी बाजार कचरा निष्पादन केंद्र के सामने नीम के वृक्ष का रोपण किया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष विशाल भातरा ने कहा कि उक्त पौधों के रख रखाव काज जिम्मा लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद लेती है। यह वृक्षारोपण दुर्गंध के प्रकोप से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों के बचाव की एक छोटी सी कोशिश है। कार्यक्रम में मुख्य सलाहकार जयप्रकाश गोयनका, मंत्री प्रियंक जालान, उपाध्यक्ष रतन खाखोलिया, सम्पत मिश्र, सी ए संजय काबरा, मुकेश भातरा, आदर्श शर्मा, विवेक भातरा, विशाल सांगानेरिया, स्वाति भातरा, रितू भातरा, वंदना शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के कार्यकारणी सदस्य मनमोहन सिकरिया ने परिषद के कार्यक्रम और सामाजिक भागीदारी की प्रशंसा की। कार्यक्रम संयोजक युवा अंकित मिश्र ने सभी का धन्यवाद किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें