गुवाहाटी, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा द्वारा उजान बाज़ार स्थित नए वॉकिंग ज़ोन पार्क में प्रातः 6 बजे पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा द्वारा पार्क के अंदर वृक्षारोपण करके किया गया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से स्थानीय नागरिकों के बीच निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया तथा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को स्थानीय लोगों का उत्साहपूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ और सभी ने इस हरित पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अजीत शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष संपत मिश्र, पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय घीडीया, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार अग्रवाल एवं विजय भीमसरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक संतोष जैन एवं भरत जैन की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह अभियान प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें