गुवाहाटी, निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर महेश्वरी सभा माहेश्वरी महिला समिति (अंतर्गत माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी) द्वारा सेवा एवं परोपकार की भावना को साकार करते हुए बुधवार, 25 जून को "आत्मनिर्भर – एक चैलेंज" के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के बीच छाते एवं फलों का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य में राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्या सीता झंवर, माहेश्वरी महिला समिति की पूर्व अध्यक्षा शकुन्तला मिमानी, समिति की अध्यक्षा वंदना बिहानी, सचिव निगम तापड़िया, कोषाध्यक्ष सीमा सोनी, कार्यक्रम संयोजिका मीनाक्षी मिमानी एवं निधि मल्ल की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की सदस्याओं पुष्पा सोनी, शोभना लढ़ा, ममता मल्ल एवं शिखा लढ़ा का सराहनीय सहयोग रहा।
समिति की जनसंपर्क अधिकारी पार्वती बिड़ला ने बताया कि माहेश्वरी महिला समिति सदैव धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है तथा भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करती रहेगी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें