मुनि आनंद कुमार जी “कालू” का मेडिकल कॉलेज बोगडा़ गाँव में मंगल प्रवेश - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुनि आनंद कुमार जी “कालू” का मेडिकल कॉलेज बोगडा़ गाँव में मंगल प्रवेश



पूजा माहेश्वरी


बैद परिवार ने प्राप्त किया संतों का सान्निध्य

नगाव, मुनि आनंद कुमार जी “कालू” एवं सहवर्ती मुनि विकास कुमार जी ने आज मरिगांव से लगभग 9 किलोमीटर का विहार कर बोगडा़ गाँव स्थित श्रीमान चैनरूप बैद एवं श्रीमती स्नेहलता बैद (पड़िहारा निवासी, गुवाहाटी प्रवासी) के मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित निवास स्थान पर मंगल प्रवेश किया। बुधवार को बैद दम्पति की 53 वर्ष वैवाहिक वर्षगाँठ का शुभ अवसर भी था। ऐसे पावन दिन पर संतों के आगमन से संपूर्ण बैद परिवार, अत्यंत प्रसन्न एवं भावविभोर हो उठा। परिवारजनों ने श्रद्धाभावपूर्वक संतों का स्वागत किया तथा मंगलपाठ श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने मंगल उद्बोधन में मुनि आनंद कुमार जी “कालू” ने कहा कि बैद परिवार, सदैव संघपति के प्रति समर्पित रहा है तथा गुरु इंगित आराधना एवं धर्म साधना में विशेष रुचि रखता है। परिवार की धार्मिक निष्ठा एवं सेवा भावना अनुकरणीय है। उन्होंने सभी को गुरु आज्ञा के प्रति समर्पित रहकर धर्म, संस्कार एवं साधना के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की। कुछ वर्ष पहले शासन मुनि जतनमल स्वामी लाड़नुं और मुनि आनंद कुमार जी जब 7 वर्ष काकरोली, केलवा, राजनगर, आमेट नाथद्वारा आदि क्षेत्रों की यात्रा की थी, तब चैनरूप बैद, के छोटे भाई नरेंद्र बैद, एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरिता बैद, ने मुनि श्री की जागरूकता पूर्वक सेवा की।

संतों के पावन सान्निध्य एवं मंगलमय वचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम धर्ममय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर गुवाहाटी सभा अध्यक्ष रितेश खटेड़, नगांव सभा अध्यक्ष विनोद बोथरा, मरियाबाड़ी सभा अध्यक्ष संपतमल कोठारी, मंत्री शांतिलाल कोठारी, मरीगांव सभा अध्यक्ष विजयराज बुच्चा, नगांव तेयुप के पूर्व अध्यक्ष पीयूष पुगलिया, तेयुप गुवाहाटी व तेयुप नगांव के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित थे। गुवाहाटी, नगाँव, मरीगांव, मरियाबाड़ी, धिंग बाज़ार, आदि क्षेत्रों से श्रावक समाज उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें