गोलाघाट - सेलेंगी ग्राउंड में आगामी 2 से 5 अगस्त तक होने वाले जय परशुराम क्रिकेट लीग सीजन-2 को लेकर एक विशेष सभा माहेश्वरी भवन में हुई। इस दौरान मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें समाज बंधुओं की सराहनीय उपस्थिति रही। इस मौके पर गोलाघाट ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष जगदीश शर्मा के साथ देवी दत्त मिश्रा, छगनलाल चांडक, महेंद्र गंगवाल और सुजीत कनोई को मंचासीन कराया गया। मनोज शर्मा ने उद्देश्य व्याख्या करते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा सभी के सामने रखी। उन्होंने बताया कि कुल 8 टीमें आपस में भिड़ेंगी। इसमें गोलाघाट की तीन, गुवाहाटी की दो, तिनसुकिया, जोरहाट व लखीमपुर की एक एक टीम शामिल है। श्री शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथी खिलाड़ियों हेतु कई आकर्षक पुरस्कार भी होंगे। इस दौरान गोलाघाट की टीम के प्रायोजकों ने अपनी टीम से उठाकर चुनी। मनोज शर्मा के कप्तानी वाली टीम का देवी दत्त मिश्रा और प्रभात शर्मा, सुनील लाहोटी की कप्तानी वाली टीम के रामावतार पारीक और महेश शर्मा की कप्तानी वाली टीम के मगनी शर्मा और जुगल शर्मा प्रायोजक है। तत्पश्चात खिलाड़ियों के बीच जर्सी आदि का वितरण किया गया। टीमों को दो ग्रुप परशु और राम में बांटा गया है। परशु में गोलाघाट फाइटर्स,गोलाघाट नाइट्स, रॉयल चैलेंजर्स और पिच समेशर्स है। वही राम में गोलाघाट वारियर्स, बिप्रसेतु तिनसुकिया, जोरहाट लिजेंड्स और लखीमपुर की टीम को रखा गया है। महेंद्र गंगवाल ने बताया कि प्रतियोगिता ऊंचाइयों को छुएगा। सुजीत कनोई ने भी सभी को शुभकामनाएं दी। जगदीश शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की सलाह दी और कहा कि यह समाज के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को उभारने का प्रयास है। गोलाघाट की टीमों के कोच सुजीत जैन है। गोलाघाट फाइटर में मनोज शर्मा, सौरव बिनानी, अंकित अग्रवाल, यश शर्मा, अभिनव अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, हर्ष बिनानी, गोविंद चौधरी, दिलीप शर्मा, सिद्धार्थ डोसी, हितेश लाहोटी, विजयंत बजाज और प्रतीक बिनानी है। वही गोलाघाट वोरियर्स में सुनील लाहोटी, विशाल बिनानी, रवि अग्रवाल, सुधाकर अग्रवाल, गोपाल लहड़, अभिषेक शर्मा, अविनाश अग्रवाल, अनूप लड़िया, सौरभ गर्ग, अजय बजाज, रोहित लहड़, हर्षित खेतान और विवेक बिनानी है। गोलाघाट नाइट्स में महेश शर्मा, दीपक शर्मा, मिंटू जैन, अमृत माहेश्वरी, अमन अग्रवाल, दीप माहेश्वरी, उदित सहल, प्रवीण अग्रवाल, राकेश चांडक, प्रतीक बिनानी, संतोष कोठारी, दीपक शर्मा, नवीन शर्मा और विवेक दधीच शामिल है। जोरहाट लीजेंड टीम की कप्तानी अंकित गट्टानी कर रहे है। टीम के कोच होंगे राम कोठारी। टीम के प्रयोजक है उमेश पारीक और नागर रतावा। सभी टीमें पूरे जोश से तयारी कर रही है। कार्यक्रम का संचालन रवि शर्मा ने किया।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें