गुवाहाटी - लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी अर्पण ने सफाई अभियान के तहत आंठगाँव स्थित सिद्धा पॉइंट में दीवार पर थूके गये पान व रजनीगन्धा की गंदगी को सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ़ करवा कर वहां ‘थूकना वर्जित’ का पोस्टर लगाएं| इस अभियान का मकसद लोगों को जागरुक करना है की पान और गुटखा खाकर वह दीवारों को गंदा न करें| हमें अपने आस पास सफाई रखनी चाहिए| जनसंपर्क अधिकारी विनीता जसरासरिया ने इसकी जानकारी दी व क्लब की अध्यक्ष वंदना बगड़िया, सचिव पायल भरतीया, कोषाध्यक्ष लीला लाहोटी, रितु सरावगी, मंजू चौधरी, शिल्पा रामपुरिया, किरण तापड़िया के साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे|
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें