गुवाहाटी में राष्ट्रीय कवि संगम का आजादी उत्सव 12 अगस्त को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी में राष्ट्रीय कवि संगम का आजादी उत्सव 12 अगस्त को


गुवाहाटी - देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसी कड़ी में एक नया आयाम जोड़ते हुए राष्ट्रीय कवि संगम की असम प्रांत इकाई आजादी उत्सव कवि सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। असम प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 12 अगस्त रविवार शाम 6:00 बजे से माछखुवा आई टी ए सेंटर में देशभर के चुनिंदा प्रसिद्ध कवि इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। वीर रस का जोश होगा तो श्रृंगार रस की खूबसूरती भी होगी। साथ ही हास्य रस की गुदगुदी भी आपको गुदगुदा जाएगी। राजस्थान अलवर के प्रसिद्ध वीर रस कवि विनीत चौहान वीर रस कविताओं के माध्यम से देश भक्ति का तिरंगा लहराएंगे। गाजियाबाद के गीतकार डॉक्टर विष्णु सक्सेना के गीत तथा हास्य रस की बौछार करने के लिए मुंबई से दिनेश बावरा तथा ग्वालियर से तेज नारायण बेचैन दर्शकों को गुदगुदाएंगे। शृंगार रस की खूबसूरती बिखेरने के लिए अलीगढ़ से कवयित्री मुमताज नसीम अपने जलवे बिखेरेंगी। कार्यक्रम में प्रवेश पत्र द्वारा प्रवेश निशुल्क रहेगा।

*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें