गुवाहाटी - अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में गुवाहाटी अध्यक्ष विद्या कुण्डलिया व मंत्री मीरा सुराणा के मार्ग दर्शन में कन्यामण्डल संयोजिका सोनल बरड़िया के नेतृव में तेरापंथ भवन में "बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट" "पर्यावरण पर पोस्टर" व स्वछता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 9 से 10 कन्याओ ने भाग लिया। नमस्कार महामंत्र का बाद प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। कन्याओ ने प्रतियोगिता में उपलब्ध सामग्री को बहुत ही सुंदर ढंग से उपयोग किया। कन्याओ ने सीडी, न्यूज़पेपर, आदि का उपयोग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक थी श्रीमती घेवरी देवी बैद और श्रीमती मीना बैद। प्रथम पुरस्कार पिंकी गुलगुलिया, दूसरा सुषमा डोसी एवं तीसरा ज्योति सुराणा और स्वाति संचेती को मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक थी मीनू दुधोडिया जिसमें प्रथम पुरस्कार मिला पिंकी गुलगुलिया, दूसरा प्रियंका गोलछा एवं तीसरा सुषमा दोषी और सांत्वना पुरस्कार ज्योति सुराणा को। पर्यावरण पर निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक थी रंजू बरड़िया जिसमें प्रथम पुरस्कार मिला निधि बोथरा एवं दूसरा पिंकी गुलगुलिया को।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें