साहित्यकार कपूर चंद पाटनी रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
गुवाहाटी - श्री दिगंबर जैन पंचायत का शिक्षा उपक्रम उपकार क्लासेज द्वारा महावीर भवन में दो दिवसीय ड्रोन एवं रोबोटिक कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में साहित्यकार कपूर चंद पाटनी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कंचन बड़जात्या, हेमलता रारा, अंजू पाटोदी के मंगलाचरण से हुआ। रुकमणी देवी जैन व सुधा देवी गंगवाल ने भगवान महावीर के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर पूजा बाकलीवाल, रजनी बाकलीवाल एवं बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक परीक्षा में प्रथम हर्ष जैन, द्वितीय कौशल जैन व तृतीय अक्षत जैन ने पुरस्कार प्राप्त किया। जिनागम प्रवेश परीक्षा में प्रथम भगवती बगड़ा, द्वित्तीय ममता छाबड़ा ,तृतीय रेखा काला ने पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यशाला में भाग लेने वाली सभी बच्चों को भागचंद कंचनदेवी बड़जात्या द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इससे पहले कार्यक्रम संयोजिका उषा चुडीवाल ने कार्यशाला की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मुंबई से पधारे इंजीनियर गौरव सिंह व अभिलाषा चूड़ीवाल का भी सम्मान किया गया। आचार्य विद्यासागर महाराज की स्वर्णिम जयंती के उपलक्ष में प्रकाशित मुरमाटी नामक पत्रिका का विमोचन भी समाज के पदाधिकारी गणों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जैन पंचायत के मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेठी, विजय कुमार पांडया, सागरमल संजय कुमार सेठी, सुरेश बाकलीवाल, नरेश सेठी, मनोज विनायकया, प्रदीप सेठी, शैलेश गंगवाल, कैलाश चुडीवाल, संजय रारा के अलावा रत्नप्रभा सेठी, सरोज पांडया, शशि अजमेरा ,समीता जैन, अनिल जैना, रमोला जैन, ममता छाबड़ा उपकार क्लासेस के कई सदस्य उपस्थित थे।
*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें