नवमनोनीत अध्यक्ष छत्तर सिंह चोरड़िया एवं उनकी नई कार्यकारिणी समिति ने शपथ ग्रहण की
गुवाहाटी - महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या समणी निर्देशिका भावितप्रज्ञाजी, समणी मुकुलप्रज्ञाजी एवं समाणी संघप्रज्ञाजी के पावन सान्निध्य मैं अणुव्रत समिति गुवाहाटी के सत्र 2018- 20 के नवमनोनीत अध्यक्ष छत्तर सिंह चोरड़िया एवं उनकी नई कार्यकारिणी समिति का शपथ विधि समारोह आज स्थानीय तेरापंथ धर्म स्थल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुव्रत गीत के संगान से हुआ। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी निर्मल चोरड़िया ने नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल शामसुखा ने छतर सिंह चोरड़िया को गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी समिति की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष के लिए बजरंग लाल डोसी व बजरंग वैद के नामों की घोषणा की। मंत्री नवरत्न मल गधैया, सह मंत्री मनोज कुमार सेठिया व जयकुमार भंसाली, कोषाध्यक्ष संजय चौरड़िया, संगठन मंत्री श्रीमती अमराव बोथरा व अशोक संचेती, प्रचार मंत्री श्रीमती प्रेम लता वैद व अशोक कुमार बोरड के नामों की घोषणा की। कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजय भंसाली, पवन जमड़, राकेश जैन, छतरसिंह भदानी, अनिल पटवा, सतीश भदानी, अशोक सुराना, देवजीत गोस्वामी, दिलीप दुग्गड़, कनक भंसाली, बाबूलाल सुराणा, प्रकाश छाजेड़, नरेंद्र लोढा, निर्मल वेद, प्रकाश बरडिया, संपत मिश्र, संतोष बोथरा, सुबोध कोठारी, ताराचंद ठोलिया, श्रीमती सुनीता सुराणा के नामों की घोषणा की। सभी को अणुव्रत महासमिति के सदस्य अशोक मालू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। परामर्शक मंडल में निर्मल कुमार चोरड़िया, प्रकाश चंद सुराणा, मदन मोहन मल, राजकरण बुच्चा, राजेंद्र घोड़ावत को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के मंत्री अशोक सेठिया, महिला मंडल की अध्यक्ष विद्या कुंडलिया, मंत्री मीरा सुराणा, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष माणक जमड, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष नीरज बफना ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।
विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें

*** राइज प्लस या इस खबर से सम्बंधित टिप्पणियाँ आप निचे लिख सकते है, धन्यवाद - संपादक ***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें