लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद पूर्वोत्तर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम सभा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद पूर्वोत्तर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम सभा संपन्न


23 नवंबर को मनाया जाएगा लक्ष्मणगढ़ का 212वां स्थापना दिवस

गुवाहाटी, 23 सितम्बर - लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद पूर्वोत्तर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम सभा सांगानेरिया धर्मशाला में अध्यक्ष रामअवतार भरतीया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। परिषद के नवनिर्वाचित सचिव विशाल भातरा ने गत कार्यकारिणी का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस उपलक्ष्य मे मंच पर परिषद के उपाध्यक्ष जय प्रकाश गोयंका, विनोद जसरासरीया, कोषाध्यक्ष द्वारका प्रसाद मीमानी भी उपस्थित थे। सभा में महेंद्र अग्रवाल (सरावगी) को सदस्यता विस्तार समिति का संयोजक बनाते हुए लक्ष्मणगढ़ तहसील के तहत आने वाले सभी गांव के प्रवासियों से सदस्यता ग्रहण करने का अनुरोध किया। सभा में लिए गए एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव के अनुसार लक्ष्मणगढ़ का २१२ वां स्थापना दिवस आगामी २३ नवंबर को सांगानेरिया धर्मशाला में कई कार्यक्रमों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम का संयोजक संपत मिश्र व सह-संयोजक मीनाक्षी मिमानी को नियुक्त किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष में लक्ष्मणगढ़ प्रवासियों के बच्चों के बीच कई मनोरंजक प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम के अलावा गीत संगीत का कार्यक्रम भी आयोजन किया जाएगा। आगामी गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छ भारत अभियान के तहत फैंसी बाजार में सफाई जागरूकता का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत संयोजक के रूप में सुशील व्यास को नियुक्त किया गया व रवि सोती को सहयोगी के रूप में मनोनीत किया गया। गुवाहाटी में इसके आसपास के अंचलों में रहने वाले लक्ष्मणगढ़ प्रवासियों के लिए डाटा डायरेक्टरी  को तैयार करने के लिए रवि सोती और पंकज जालान को पूर्ण जिम्मेदारी दी गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें