भाजपा उत्तर कामरूप जिला की ओर से आयुष्मान भारत का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भाजपा उत्तर कामरूप जिला की ओर से आयुष्मान भारत का आयोजन


रंगिया से अरुणा अग्रवाल

रंगिया, 24 सितम्बर -  भारतीय जनता पार्टी के उत्तर कामरूप जिला के सहयोग से तथा गोरेस्वर मंडल समिति द्वारा गत 23 सितंबर रविवार को गोरेश्वर के शंकरदेव शिशु निकेतन परिसर में आयुष्मान भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे राज्य के सिंचाई मंत्री भवेश कलिता की उपस्थिति में आशा कर्मी के 90 सदस्यों और स्वास्थ्य विभाग के कई श्रमिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित डॉ हृदय दास ने आयुष्मान भारत की अवधारणा की व्याख्या की और मंत्री भवेश कलिता ने गरीब रोगियों को इससे लाभ के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश डेका और अन्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें