विप्र युवा असम के प्रतीक चिन्ह का अनावरण व वेबसाइट की शुरुआत की गई
गुवाहाटी, 23 सितम्बर - नगर के ब्राह्मण भवन में विप्र समाज के युवाओं की संस्था विप्र युवा असम का प्रथम शपथ विधि समारोह व साधारण सभा रविवार को संपन्न हुई। शंकरलाल पारीक इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व शिव भगवान पारीक विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व तीनों आराध्य देव भगवान परशुराम, दधिची ऋषि व परासर ऋषि को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर नुमालीगढ़ रिफाइनरी के निदेशक राज कुमार सोती व समाजसेवी और अधिवक्ता दिनेश पारीक उपस्थित थे। के. एल. पीपलवा, ओम प्रकाश दाहिमा, प्रातः खबर के संपादक चन्द्र प्रकाश शर्मा, पूर्व पार्षद राजकुमार तिवारी, निर्मल तिवारी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद स्वामी, पान बाजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल शर्मा, मदन पारीक, सीए बी. एल. पुरोहित, बनवारी लाल सेवदा, राकेश भातरा, ब्रजेश शर्मा, संपत मिश्र, जीतेन्द्र पीपलवा, रमेश दाधीच सहित विप्र समाज के कई गणमान्य सदस्य कार्यक्रम में मौजूद थे। नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपक शर्मा को उनकी पद की शपथ के एल पीपलवा ने दिलवाई। तत्पश्चात कार्यकारिणी के सदस्यों को समाज के उपस्थित अतिथियो ने शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के अगले चरण में साधारण सभा का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम अध्यक्ष दीपक शर्मा ने अपना स्वागत भाषण दिया और उसके बाद पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा संस्था का 2014 से अभी तक का सफर सभी लोगों के समक्ष रखा। तत्पश्चात विप्र युवा असम के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया जो विशिष्ट अतिथि शिव कुमार पारीक व निर्मल तिवारी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि शंकर लाल पारीक ने विप्र युवा असम की वेबसाइट www.viprayuvaassam.com का शुभारंभ किया। शिव कुमार पारीक द्वारा संस्था के फेसबुक पेज की शुरुआत भी की गई। इसके बाद संस्था के मिशन पर चर्चा हुई और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल को प्रमुख तीन बिंदुओं मैं शामिल किया गया। कोषाध्यक्ष नितेश शर्मा ने आय-व्यय का ब्योरा दिया। उपस्थित समाज के अतिथियों ने कार्यक्रम के बारे में दो शब्द कहे, जिसमें अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं आगे सहयोग देने का आश्वासन प्रमुख रहे। तत्पश्चात सर्व सहमति से संस्था के संविधान को पारित किया गया। पिछले कुछ समय में समाज के वह लोग जो हमें छोड़ गए उनके लिए सबने 1 मिनट का मौन रखा। उपाध्यक्ष दिनेश दाधीच ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच का संचालन प्रतीक मिश्र व अरविंद पारीख ने किया।














कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें