रंगिया में मंत्री भवेश कलिता द्वारा फुटबॉल मैच का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में मंत्री भवेश कलिता द्वारा फुटबॉल मैच का आयोजन


रंगिया से अरुणा अग्रवाल

रंगिया - असम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के सिंचाई, राजस्व तथा आपदा प्रबंधन मंत्री भवेश कलिता द्वारा आगामी 22 सितंबर शनिवार से रंगिया तथा इसके निकटवर्ती चार भिन्न स्थानों में रंगिया की गौरव गाथा को प्रकाशित करने वाले वीर योद्धा हरदत्त विरदत्त की स्मृति में प्राइज मनी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन 22 सितंबर शनिवार को दोपहर मंत्री भवेश कलिता द्वारा रंगिया के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। इस मौके पर आमंत्रित विशिष्ट अतिथि के रुप में राज्य के श्रेष्ठ खिलाड़ी बदन चंद्र बोडो, असम राज्यिक चलचित्र उन्नयन निगम के अध्यक्ष जतीन बोरा, गुवाहाटी के क्रिड़ा सांवादिक विद्युत कलिता उपस्थित होंगे। इस प्रतियोगिता के विभिन्न खेल रंगिया के अलावा गोरेश्वर, बालीसत्र, तोरोनी और पुथीमारी में आयोजित किये जायेंगें जिसमें असम पुलिस ब्लूज, गुवाहाटी सिटी पुलिस, वरमा का उदानश्री, भुटान का हाइना क्लब और कोकराझार का श्रेष्ट दल भाग लेंगे। प्रतियोगिता के फाइनल खेल के पश्चात में विजेता टीम को क्रमशः 31 हजार और 21 हजार रुपये के पुरस्कार सहित ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर सभी के उपस्थिती की कामना की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें