असम की सोनिया सारडा को ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड से नवाज़ा जाएगा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम की सोनिया सारडा को ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड से नवाज़ा जाएगा


गुवाहाटी - मिसेस टूरिज्म क्वीन इंटरनेशनल व मिसेस इंडिया आसाम का खिताब अपने नाम करने वाली असम की सोनिया सारडा की उपलब्धि की सूचि में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। 23 सितम्बर को हरियाणा के करनाल में होने वाले एक कार्यक्रम में सोनिया को ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड से नवाज़ा जाएगा। देश के लिए उत्कृष्ट व्यक्तिगत उपलब्धि और विशिष्ट सेवाओं के लिए सोनिया का नाम मनोनीत किया गया है। उन्होने कहा की मेरी कड़ी मेहनत की पहचान की जा रही है, मेरी क्षमताओं के साथ काम करने के लिए मुझमे अधिक आत्मविश्वास पैदा हो रहा है। एंटी करप्शन फउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा ये खिताब दिया जाएगा। एंटी करप्शन फउंडेशन ऑफ इंडिया एक रजिस्टर्ड संस्थान है जो सम्पूर्ण भारत वर्ष में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें