गुवाहाटी, 20 अक्टूबर । आज विजयादशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन एक हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न हुआ। नगर के विभिन्न ब्रह्मपुत्र घाटों के साथ फैंसी बाजार लाचित घाट पर भी दुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरे लाचित घाट को प्रशासन द्वारा तंबाकू प्लास्टिक वर्जित क्षेत्र घोषित कर साफ सुथरा और समतल बना कर अति सुंदर कर दिया गया। इस घाट पर दो स्थानों पर प्रशासन की सैकड़ों मजदूर विसर्जन कार्य को अंजाम देने में लगे हुए थे। प्रशासन ने एक नियंत्रण कक्ष खोलकर सारी स्थिति पर नजर रखी हुई थी। किसी भी पूजा समिति के सदस्यों को घाट तक जाने की इजाजत नहीं थी। एमजी रोड में ही प्रशासन के कर्मचारी प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लेते थे। यह व्यवस्था विसर्जन की सुविधा और किसी अनहोनी घटना को रोकने के उद्देश्य से की गई थी। फैंसी बाजार के केदार रोड, चेंबा रोड, एमएस रोड, एस आर सी बी रोड का कोई संपर्क एमजी रोड से नहीं रहा और यहां नो एंट्री लगा दी गई। एमजी रोड पर सैकड़ों श्रद्धालु विसर्जन का नजारा देखने के लिए घंटों से खड़े थे। एमजी रोड में पूजा समिति के वाहनों के अलावा और कोई अन्य वाहनों को प्रवेश वर्जित था। अर्धसैनिक बल, स्थानीय पुलिस बल व उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी व्यवस्था बनाने में लगे हुये थे। श्रद्धालु ढाक की ताल पर नाचते गाते विसर्जन स्थल तक पहुंच रहे थे। प्रशासन की सुंदर व्यवस्था के चलते विसर्जन शांतिपूर्वक शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुआ।














कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें