दशमी महोत्सव पर कामाख्या धाम पदयात्रा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दशमी महोत्सव पर कामाख्या धाम पदयात्रा आयोजित


गुवाहाटी, 20 अक्टूबर । नवरात्र संपूर्ण होते ही विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने दशमी महोत्सव के उपलक्ष में कामाख्या धाम पदयात्रा का आयोजन किया। इसी कड़ी में श्री मां भवानी सेवा समिति ने गुवाहाटी गौशाला से आठगांव, कुमारपाड़ा, सात नंबर गेट, भरलूमुख होते हुए नीलांचल पहाड़ी पर स्थित मां कामाख्या धाम तक पैदल यात्रा का आयोजन किया। जिसमें नगर के प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश महतो, उमेद शर्मा, संतोष जालान और मनीषा रकांवत ने सारे रास्ते भजन प्रस्तुत कर पद यात्रियों को भक्ति रस में डूबाए रखा। मां कामाख्या भक्त मंडल और तेलिया सर भैरव भक्त मंडल ने भी दशमी महोत्सव के उपलक्ष में 12वीं भव्य कामाख्या धाम पदयात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा शुक्लेश्वर मंदिर से पान बाजार थाना, कमारपट्टी, फैंसी बाजार, केदार रोड, भरलूमुख होते हुए कामाख्या धाम पहुंची। प्रसिद्ध भजन गायक जरनैल सिंह और सीमा दास ने सारे रास्ते भजनों की अमृत वर्षा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें