लायंस अर्पण द्वारा लायंस क्वेस्ट कार्यशाला आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस अर्पण द्वारा लायंस क्वेस्ट कार्यशाला आयोजित


गुवाहाटी, 13 अक्टूबर । लायंस क्वेस्ट ‘किशोरावस्था के लिए कौशल’ शिक्षकों के लिए कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न हुआ जिसमें जिलापाल लायन डॉक्टर एम एल अग्रवाल, उप जिलापाल सुधीर चौधरी द्वारा विभिन्न स्कूल से आए शिक्षको को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रेषित किया गया। सरला बिरला ज्ञान ज्योति, वाई डब्ल्यू सी ए, ऑकलैंड, मॉडर्न इंग्लिश हाई स्कूल, दिगंबर जैन, पारिजात अकैडमी आदि स्कूलों के शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने स्कूल में 12 से 15 वर्ष के बच्चों को नशीले पदार्थ जैसे शराब, धूम्रपान, गांजा, गुटखा आदि के सेवन से दूर रहने की कला व आत्मविश्वास के साथ इन नकारात्मक वस्तुओं को बच्चे को ना करने की क्षमता रखने में मदद करेंगे। लायंस क्वेस्ट ‘किशोरावस्था के लिए कौशल’ लायनस इंडिया फाउंडेशन द्वारा निर्मित एक ऐसा कार्यक्रम है जो युवाओं को सकारात्मक, भावनात्मक, सामाजिक विकास के साथ अपनी प्रतिभाओं को पहचानने की क्षमता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करती है। लायंस क्वेस्ट की प्रशिक्षक प्रेरणा अगरवाल ने शिक्षकों से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम का स्कूलों में कार्यान्वयन अवश्य करें। शिक्षकों ने भी इस कार्यक्रम को खूब सराहा और विश्वास दिलाया कि वह इस कार्यक्रम को अपने स्कूल में आवश्यक कार्यान्वयन करेंगे। क्लब की अध्यक्ष व लायंस क्वेस्ट की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन बंदना बगड़िया ने कहा कि युवाओं के विकास व आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम अति आवश्यक है और अन्य लायंस क्लब व सामाजिक संस्थाओं के अनुरोध किया कि यह कार्यक्रम अवश्य करवाएं। लायंस क्लब के तीन दिवसीय कार्यशाला को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक किरण तापड़िया, प्रायोजक ज्योति झुनझुनवाला, शशि बड़जात्या, बबीता मर्दा, नीमा जैन, मधु पटवारी, रितु सरावगी का योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें