गुवाहाटी, 12 अक्टूबर । काजीरंगा मिहिमुख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अन्य कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ पर्यावरण और वन मंत्री परिमल शुक्लवैध्य उपस्थित थे। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के कर्मचारी स्व. गणेश बहादुर के बेटे बीजित नेवार को वन्यजीव ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा एक लाख रुपए प्रदान किए गए। गणेश बहादुर की 6 अगस्त, 2018 को पार्क में एक जंगली हाथी झुंड के साथ मुठभेड़ के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। पर्यावरण और वन मंत्री परिमल शुक्लवैध्य ने चेक प्रस्तुत किया। असम कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा, केशब महंत, असम पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष जयंत मल्ल बरुवा, अन्य विधायकों के साथ, एडी बरुआ - निदेशक काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, डॉ राथिन बरमान - संयुक्त निदेशक डब्ल्यूटीआई के साथ अमिताभ चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में उपस्थित थे। उद्यान को खोले जाने के अवसर पर काजीरंगा जीप सफारी संस्था के सौजन्य से इस अवसर पर एक सांस्कृतिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें वन मंत्री के साथ ही अन्य मंत्रियों व अतिथियों ने हिस्सा लिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें