गुवाहाटी, 13 अक्टूबर । लखटकिया स्थित दो नंबर रेलवे गेट पर कल स्थानीय व्यापारियों में काफी रोष देखा गया। मामला था 2 नंबर गेट को बंद करने का। रेलवे अधिकारी बिना किसी सूचना के गेट को बंद करने की तैयारी के साथ पहुंच गए थे। जैसे ही व्यापारियों को पता चला, भारी मात्रा में लोगों का जमावड़ा हुआ और विरोध प्रदर्शन हुआ। सब की मांग थी की अगर यह गेट बंद कर दिया गया तो सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। मौजूद अधिकारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि सुरक्षा की दृष्टि से इसे बंद करने के बजाय बाकी रेलवे गेटो की तरह यहां भी फाटक लगा दिया जाए। लोगों की ऊंची आवाज और संख्या को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने वापस लौटना ही फायदे का सौदा समझा। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकला है। लोगों का कहना था कि अगर गेट को बंद करने की कोशिश वापस की गई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आमतौर पर ए टी रोड से पान बाजार की ओर जाने वाले लोग दो नंबर गेट से जाते हैं। अगर इस मार्ग को बाधित कर दिया गया तो उन्हें इस पार से उस पार जाने के लिए या तो 3 नंबर गेट होकर घूम कर जाना पड़ेगा या फिर एटी रोड फ्लाईओवर के ऊपर से जाना पड़ेगा। दोनों ही स्थितियों में ट्रैफिक की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी।
!->
2 नंबर रेलवे गेट बंद करने आए रेलवे अधिकारी, व्यापारियों ने जताया विरोध
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें