श्रीगुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर शोभायात्रा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्रीगुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर शोभायात्रा

विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें

गुवाहाटी, 21 नवम्बर । सिख धर्म के प्रथम गुरु श्रीगुरु नानक देव जी का 549वां प्रकाश उत्सव अब की बार गुवाहाटी सिख संगत की भागीदारी में गोपीनाथ नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में प्रारंभ हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम में आज गुरु नानक देव जी की शोभायात्रा निकाली गई। आज दोपहर में पंच प्यारों के साथ गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सजाई झांकी में विराजमान कर रेहाबाड़ी, नेपाली मंदिर, शराब भट्टी होकर वापस गुरुद्वारे पहुंची। शोभा यात्रा में सबसे पहले छोटे-छोटे बच्चों की साइकल रैली थी। फिर युवाओं की बाइक रैली थी। उसके बाद पंच प्यारे व गुरु ग्रंथ साहिब की झांकी चल रही थी। शोभा यात्रा के सबसे आगे झाड़ू से सफाई कर जल छिड़काव करने वाले सेवक चल रहे थे। महिलाओं की कई टोलियां शब्द कीर्तन गाती चल रही थी। जल सेवा के सेवक भी शोभायात्रा के साथ साथ जल सेवा करते चल रहे थे। सिख फाउंडेशन नार्थ ईस्ट के सदस्य स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई का पूरा ध्यान रखते हुए साथ थे। गुवाहाटी गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह ओबरॉय और सचिव सरदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि गत 14 नवंबर से प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली जा रही है। आज शोभायात्रा के पश्चात कल से सुबह 10 बजे से मध्य का अखंड पाठ अरदास आयोजित होगा। जिसके बाद संध्या कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। 23 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम गुरु नानक देव जयंती के उपलक्ष में राज्य के राज्यपाल महोदय जगदीश मुखी विशेष रूप से उपस्थित होकर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें