मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा व अग्रवाल युवा परिषद द्वारा एनआरसी सहायता केंद्र की सुविधा आज से शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा व अग्रवाल युवा परिषद द्वारा एनआरसी सहायता केंद्र की सुविधा आज से शुरू

गुवाहाटी, 20 नवम्बर । मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा और अग्रवाल युवा परिषद के तत्वाधान में आगामी 21 नवम्बर 2018 से नागरिक एनआरसी सहायता केंद्र का आयोजन शाम 7.30 बजे से रात 8.30 बजे तक द्वितीय तल्ला, शांति ऑफसेट, कुमारपाड़ा पांचाली, गुवाहाटी के प्रांगण में किया जायेगा जिसमें पेशेवर अधिवक्ता, चार्टर्ड एकाउांटेंट्स और करसलाहकर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे जिसमें सर्वश्री विनोद लोहिया, दिनेश गुप्ता, मृणाल जाजोदिया, कुणाल जाजोदिया, पियूष बिरमीवाल, अरुण चौधरी, आशीष बजाज एवं दीपक अग्रवाल शामिल है। जिन लोगों ने एनआरसी में नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया था लेकिन नाम शामिल नहीं किये गए हैं उनको क्लेम फाइल करने में निः शुल्क सहायता प्रदान की जाएगी। यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध होगी। रविवार को अवकाश होगा। मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा के अध्यक्ष पवन जाजोदिया एवं अग्रवाल युवा परिषद के अध्यक्ष पियूष बिरमीवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें