विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें
गुवाहाटी, 22 नवम्बर । केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित अटल अमृत योजना की जबरदस्त सफलता को देखते हुए इसका लाभ जन-जन तक पहुंचे इसी उद्देश्य को लेकर के मारवाड़ी सम्मेलन की महिला शाखा ने चैंबर रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में एक शिविर का आयोजन किया ।शाखा अध्यक्ष मंजू पाटनी ने कहा कि इस अभियान के चलते सभी जरूरतमंद लाभान्वित हो यह हमारी चेष्टा है ।शाखा की पूर्व अध्यक्ष सरला काबरा ने बताया कि आज की महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी का ज्वलंत उदाहरण है मारवाड़ी सम्मेलन की महिला शाखा ।यह शाखा समय-समय पर समाज सेवा के कार्य करती आ रही है। आज का कार्यक्रम भी समाज सेवा और जनसेवा की भावना से ही आयोजित किया जा रहा है। मारवाड़ी सम्मेलन के वरिष्ठ सदस्य और सलाहकार पवन सीकरिया ने अटल अमृत अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि दो लाख सालाना आय के नीचे वाले व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं। चुनिंदा छह गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दो लाख तक की बीमा सहायता केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी। आज की शिविर में काफी भीड़ देखी गई।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें