ओम प्रकाश तिवारी
धेमाजी। दिन दहाड़े धेमाजी आरक्षी अधीक्षक कार्यालय के समीप से 80 लाख रुपए की लूट हो गई जिससे आम जनता में सरगर्मी व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पैसा भरने के लिए अधिकृत एजेंसी के कर्मचारी एक भाड़े की अल्टो कार AS22 E 5700 में 1 करोड़ 10 लाख रुपय लेकर निकले। कुल राशि में से 80 लाख रुपय गाड़ी की डिक्की में थे और 30 लाख रुपय बैग में थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप स्थित एटीएम के पास पहुँचने पर गाड़ी से उतरकर कर्मचारी पैसा भरने के लिए एटीएम के पास गए। बचे हुए 80 लाख रूपय समेत गाड़ी एटीएम से थोड़ी दूर पर खड़ी थी। लोगो के कहने के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार गाड़ी के पास आए और उन्होंने गाड़ी की डिक्की से 80 लाख रुपय दिन दहाड़े उड़ाकर फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवार द्वारा इस तरह रुपय लेकर भागने के तत्थ की पुष्टि ना तो वहां की पुलिस कर पा रही है ना ही बैंक अधिकारी। परन्तु 80 लाख रुपय की पुष्टि पुलिस और अधिकारियों द्वारा हुई है। विशेष उल्लेखनीय है कि धेमाजी स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने फोन पर किसी भी प्रकार की सम्बंधित जानकारी देने से संवाददाता को मना कर दिया। समाचार लिखे जाने तक धेमाजी पुलिस डकैतों की खोज में लगी हुई थी परन्तु इस मामले में किसी के पकड़े जाने की या किसी सुचना मिलने की खबर सामने नहीं आई थी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें