लखीमपुर जिले के 3 विधानसभा समस्ती में कुल 80 मतदान केंद्र अति संवेदनशील तथा 166 मतदान केंद्र संवेदनशील के दायरे में
राजेश राठी
लखीमपुर। आगामी लोकसभा निर्वाचन की तारीख घोषणा करने के पश्चात लखीमपुर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए कल लखीमपुर जिला परिषद के कार्यालय के सभागार में लखीमपुर जिला उपायुक्त डॉ जीवन बी के नेतृत्व में एक संवाद मेल आयोजित की गई । उक्त संवाद मेल में लखीमपुर जिला उपायुक्त डॉ जीवन बी के अलावा निर्वाचन अधिकारी रिंकू बोरा, पुलिस अधीक्षक हरेकृष्ण नाथ, जिला तथ्य एवं जनसंपर्क अधिकारी मंदिरा संगमाई इत्यादि उपस्थित थे। जिला उपायुक्त ने निर्वाचन संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि 14 नंबर लखीमपुर लोकसभा चुनावी क्षेत्र के अंतर्गत कुल 9 विधानसभा चुनाव क्षेत्र पढ़ते हैं । जिनमें 99 नंबर माजुली , 110 नंबर नाउवछिया , 111 नंबर लखीमपुर , 112 नंबर ढकवाखाना (एसटी),114 नंबर जुनाई (एसटी), 121 नंबर सबुवा, 125 नंबर दुमदूमा और 126 नंबर सदियां है । 14 नंबर लखीमपुर लोक सभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले नौ विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अंदर लखीमपुर जिले के 4 विधानसभा चुनाव क्षेत्र आते हैं , जिनमें नाउवछिया ,लखीमपुर ,ढकवाना और बीहपुरिया है । प्रेस विज्ञप्ति में लखीमपुर जिला उपायुक्त डॉ जीवन बी ने संवाददाताओं को संबोधित कर यह जानकारी दी की आगामी 11 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के इस निर्वाचन में 14 नंबर लखीमपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के ,109 नंबर बीहपुरिया ,110 नंबर नाउवछिया और 111 नंबर लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कुल 519981 मतदाता इस लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी कर रहे उम्मीदवारों के भाग्य की परीक्षा कर पाएंगे । उल्लेखनीय है कि 519981 मतदाताओं में से 109 नंबर बीहपुरिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कुल 143665 मतदाता है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 73325 और महिला मतदाताओं की संख्या 70 340 है ठीक उसी प्रकार 110 नंबर नाउवछिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कुल 201891 मतदाता है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 102 778 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 99113 है तथा 111 नंबर लखीमपुर विधानसभा चुनावी क्षेत्र के कुल 17 44 25 मतदाता है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 88528 और महिला मतदाताओं की संख्या 85897 है। उन्होंने यह भी जानकारी दी की बीहपुरिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कुल 182 मतदान केंद्रों में मतदाता ईवीएम के जरिए अपना मत अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को दे पाएंगे तथा आधुनिक तकनीकी के फलस्वरूप भी भी पेट ( VV PAT) के माध्यम से अपने द्वारा दिए गए मतदान के चिन्ह को 7 सेकंड तक अपनी आंखों से देख पाएंगे की उनके द्वारा दिए गए मत उनके उम्मीदवार तक पहुंचा है या नहीं। लखीमपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में इस बार कुल 217 मतदान केंद्रों को स्थापित किया जाएगा तथा प्रत्येक मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे । उक्त मतदान केंद्रों के अंदर बीहपुरिया का एक , नाउवछिया के 51 तथा लखीमपुर का एक मतदान केंद्र को संवेदनशील मतदान केंद्र की सूची में रखा गया है । वहीं दूसरी तरफ जिले के तीनों विधानसभा चुनावी क्षेत्र में 655 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे जिनमें 80 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची में रखा गया है तथा 166 मतदान केंद्रों को संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची में रखा गया है । निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार इस बार निर्वाचन विभाग ने आईटी मोबाइल एप की व्यवस्था की है । जिसके माध्यम से मतदाता चुनाव के नीति नियमों इत्यादि के उल्लंघन किए जा रहे किसी भी प्रकार के सुबूत एवं शिकायतें एप के द्वारा कर सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ सीभीजन नामक एक मोबाइल एप की भी व्यवस्था की जाने की जानकारी इस संवाद मेल में दी गई । इसके अलावा मतदाता पहचान पत्र जिन मतदाताओं के पास उपलब्ध नहीं है वह मतदाता ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक व पोस्ट ऑफिस की पासबुक , पैन कार्ड , जॉब कार्ड , स्मार्ट कार्ड , स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, इत्यादि जैसे पहचान पत्रों के माध्यम से अपना मतदान कर पाएंगे । इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा 850 वाहनों की व्यवस्था की जाएगी । साथ ही साथ सेक्टर अधिकारियों के वाहनों पर इस बार जीपीएस लगाने की व्यवस्था भी निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है । इस संवाद मेल में पुलिस अधीक्षक हरेकृष्ण नाथ ने बताया कि लोक सभा निर्वाचन के मतदान केंद्रों पर नियुक्ति करने के लिए अर्धसैनिक बलों की आठ से नौ कंपनियों की तैनाती की जाएगी ताकि शांतिपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के अनुसार निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाए जा सके। विशेष उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किए गए हैं जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें