गुवाहाटी। खेजड़ी वाले बालाजी सेवा समिति एवं राजस्थान फाउंडेशन का संयुक्त होली धमाल एवं भजन संध्या प्रोग्राम आज आई.टी.ए. माछखुवा में होगा। बालाजी मंदिर के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। खेजड़ी वाले बालाजी महाराज की गुवाहाटी में दिन पति दिन आस्था बढ़ती जा रही है। यह मंदिर राजस्थान के सालासर से सुजानगढ़ जाते समय मिंगणा गाँव में पड़ता है, जहा इस वक़्त निर्माण कार्य अपने चरम स्थान पर है।
होलि के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन के रमेश पारीक, दिनेश पारीक, कन्हैयालाल पीपलवा, हंसराज राठी, रामेश्वर गहलोत सहित सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे है। रामेश्वर गहलोत ने सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को मंदिर से जोड़ने की है।
मां अम्बिका रोडलाइन्स, टॉपसेम, एम.बी. इलेक्ट्रॉनिक्स, शिव मीडिया, रमेश पारीक, सीताराम बिहानी, ललित कुमार क्याल, कन्हैयालाल पीपलवा, बाबा आटा, किशलय, त्रिपाल हाउस, एग्रोवर्ड, सांगानेरिया वूलेन मिल, रवि उद्योग, इनलैंड वर्ड लोजिस्टिक, असम पेंट, डाटामेशन सर्विस, कैलाश काबरा सहित सभी का सहयोग मिल रहा है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें