मां कामाख्या भक्त मंडल का विशाल भंडारा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मां कामाख्या भक्त मंडल का विशाल भंडारा संपन्न



गुवाहाटी। मां कामाख्या भक्त मंडल के तत्वावधान में रविवार को फैंसी बाजार के एमएस रोड स्थित साधना मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दरअसल मंडल की ओर से प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शंकर की बारात एवं मां का जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन के दौरान शिव शक्ति का विवाह परंपरा अनुसार संपन्न कराया जाता है और इसी उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें मां का प्रसाद स्वरूप प्रिय हलवा-पूड़ी आदि प्रमुख थे। भंडारे से पूर्व कन्या पूजन मुख्य यजमान रमेश-सुनीता चौधरी द्वारा की गई। तत्पश्चात आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से बैठाकर भोजन कराया गया।

तत्पश्चात पंडाल में स्थापित की गई मां की अलौकिक विराट प्रतिमा की आरती कर गाजे-बाजे के साथ मंडल के सदस्य द्वारा महाबाहु ब्रह्मपुत्र में विसर्जित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि आयोजन को सफल बनाने में मंडल के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें