गुवाहाटी में 'फागणियो' 17 मार्च को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी में 'फागणियो' 17 मार्च को


गुवाहाटी। पूर्वोत्तर की सस्य श्यामला धरा पर राजस्थान के धोरों की सुगंध होली के कार्यक्रम के साथ बरसाने वाला कार्यक्रम फागणियो इस वर्ष 16 वर्ष में प्रवेश कर रहा है। गत 15 वर्षों में कई विशिष्ट कलाकार व नृत्य ग्रुप ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम आयोजक राजकुमार रिंगानिया ने बताया कि इस वर्ष 17 मार्च को माछखुवा स्थित आईटी सेंटर में फागणियो का आयोजन एक नए अंदाज में किया जाएगा। जयपुर की वीणा कैसेट जो हर वर्ष इस कार्यक्रम में अपने दल के साथ उपस्थित रहती है, इस बार एक नए अंदाज में नए ग्रुप के साथ फिर उपस्थित होगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लाफ्टर चैलेंज में धूम मचाने वाला राजनीतिक नेताओं की मिमीक्री कर एक नया हास्य का पुट पैदा करने वाला श्याम रंगीला अपना हास्य का जलवा प्रस्तुत करेगा। श्याम रंगीला के कार्यक्रम से प्रभावित होकर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने विशेष रूप से इन्हें सम्मानित भी किया था। गौरतलब है कि 15 वर्षों से होली के प्रथम रविवार को यह कार्यक्रम आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष भी होली के प्रथम रविवार 17 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें