रंगिया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया। नगर मे 6 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाने वाले टाउन हॉल कि आज आधारशिला रखी गई। रंगिया नगर के 3 नंबर वार्ड के महाविद्यालय पथ के पास स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमि मे निर्माण होने वाले इस टाउन हॉल की आधारशिला आज असम के सिंचाई, राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री भवेश कलिता ने रखी। इस कार्यक्रम मे मंत्री भवेश कलिता ने अपने भाषण मे बताया कि अत्याधुनिक रूप से निर्माण होने वाले इस हॉल के जरिए रंगिया वासियों का वर्षों पुराना अभाव पूर्ण होगा। कार्यक्रम में रंगिया के ज्येष्ठ नागरिक पविन कलिता, रंगिया पौरसभा की अध्यक्षा सीमा बैश्य, 3 नंबर वार्ड के पार्षद द्विपेन चक्रवर्ती, 4 नंबर वार्ड के पार्षद प्रदीप काकोती सहित बहुत से गणमान्य और स्थानीय लोग उपस्थित थे।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें