तिनसुकिया। तिनसुकिया जिले के दुमदुमा थानांतर्गत इलाके से पुलिस व सेना ने संयुक्त रूप से अभियान चालते हुए सोमवार को प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) स्वाधीन के दो लिंकमैनों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने प्वाइंट 22 बोर की एक पिस्तौल व तीन राउंड जीवित कारतूस बरामद किया है। दोनों की शिनाख्त जयप्रकाश चौहान और संजय यादव के रूप में की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर 23वीं पंजाब रेजिमेंट और दुमदुमा पुलिस ने तिनसुकिया में अभियान चलाते हुए सोमवार को दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि उल्फा (स्वाधीन) के दोनों लिंकमैन तिनसुकिया जिले में संगठन के लिए धन उगाही के कार्य में लिप्त थे। इस संबंध में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर दोनों से पूछताछ कर रही है। (हि.स.)
!->
तिनसुकिया: हथियार के साथ उल्फा (स्वा) के दो लिंकमैन गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें