राइज प्लस हो गया है अपग्रेड - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राइज प्लस हो गया है अपग्रेड



प्रवेश मिश्र (कार्यकारी संपादक, राइज प्लस)

शिव झा ने संभाला संपादक का कार्यभार

गुवाहाटी। पिछले 2 साल से हम लगातार हर दिन आप तक खबर पहुंचाने की अपनी मुहीम को आगे बढ़ा रहे है। शुरुवात में लोगों को हिंदी न्यूज़ पोर्टल की आदत नहीं थी। धीरे धीरे करते आप सभी ने हमे अपनाया, हमारी पहचान बनाई। आप लोग जुड़ते गए और हमारा कारवां आगे बढ़ता रहा। सामाजिक से लेकर धार्मिक तक, हर खबर को हमने महत्व दिया। इस तेज़ भागती हुई दुनिया में खबरों को एक नया आयाम देने की हमारी पहल को आप लोगों ने सराहा। मैंने सोचा नहीं था की 2-3 साल पहले एक बंद कमरे में सोची हुई पहल कैसे समय के साथ धरातल से जुड़कर एक विशाल पेड़ का रूप ले लेगा। सभी पाठकों, शुभ चिंतकों का में तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूँ।

असम में हमारे सहयोगियों के अपार सहयोग की वजह से हम एक अच्छी स्थिति में पहुँचने में कामयाब हुए। अब वक़्त आ चुका था जब हमे असम में अपने दायरे को बढ़ाने की जरुरत थी एवं राष्ट्रीय ख़बरों की तरफ और पैनी नज़र रखने की जरुरत थी। अब से राइज प्लस एक राज्यिक पोर्टल न होकर राष्ट्रीय पोर्टल बनने जा रहा है। इसी क्रम में आज से राइज प्लस के संपादकीय मण्डल का भी विस्तार हुआ। शिव झा बतौर संपादक राइज प्लस परिवार से जुड़े। इनका पत्रकारिता का अनुभव हमे नई उड़ान जरुर देगा। आने वाले समय में जल्द ही राइज प्लस की खबरों की श्रेणी में बदलाव होंगे जिससे आपको एक ही जगह सारी खबरें मिल पाएंगी। आप सभी के सुझावों की अत्यंत आवश्यकता होगी। आप अपने सुझाव 88822-76606 पर व्हाट्सअप कर सकते है।

आप सभी व्हाट्सअप के जरिए हमारी खबर को रोज़ पा सकते है। 88822-76606 को अपने मोबाइल में सेव करें और "START" लिख कर भेज दीजिये और बन जाइये ख़बरों के हमारे सफ़र में सहयात्री। आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक कर सकते है। राइज प्लस की सभी खबरों को अपने फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक में Rise Plus Live सर्च करके राइज प्लस के आधिकारिक फेसबुक पेज को लाइक करिए। हमारी सभी खबरें सबसे पहले हमारी वेबसाइट www.risepluslive.com में प्रकाशित होती हैं। वेबसाइट पर जाकर आप अपने पसंद के अनुसार भी खबरों को पढ़ सकते हैं।

अंत में शिव झा का राइज प्लस परिवार में पुनः स्वागत करता हूँ एवं आशा करता हूँ की इनके आने से राइज प्लस के सफ़र को और गति मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें