गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन कामरुप शाखा और महिला शाखा ने संयुक्त रूप से आठगांव चाबीपूल प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिकरीया ने झंडोत्तोलन किया। प्रांतीय महामंत्री राजकुमार तिवारी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय मोर विशिष्ट अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित थे ।कामरुप शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद लोहिया, संस्थापक अध्यक्ष संपत मिश्र, पूर्व अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक पवन जाजोदिया, सचिव दिनेश गुप्ता, महिला शाखा की अध्यक्ष कंचन केजरीवाल, रेणु चौधरी, सुषमा शर्मा के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला शाखा ने पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के संदेश के साथ रिक्शा रैली नगर के विभिन्न मार्गो पर निकाली। कार्यक्रम के पश्चात महिला शाखा के सदस्यों ने बिष्णुपुर स्थित भारत विकास परिषद कार्यालय में नारी सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यशाला में अंश ग्रहण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें