रंगिया से अरूणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा 26 जनवरी, रविवार को रंगिया के उच्चतर माध्यमिक खेल मैदान प्रांगण में आयोजित 71 वें गणतंत्र दिवस समारोह में रंगिया महकमा के तथ्य और जनसंयोग विभाग के निम्न वर्ग के सहायक कर्मचारी खलीलुर रहमान और जोगाली राजेंद्र नाथ शर्मा को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें श्रेष्ठ कर्मचारी के सम्मान से नवाजा गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रंगिया महाकमा के महकमाधिपति मुनीन्द्र बरदलै और रंगिया महकमा के उप-पंजीयक मनजीत दास ने असमिया सभ्यता का प्रतीक फूलाम गामोछा और मानपत्र भेंट कर इन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
इस मौके पर विशिष्ट लोगों सहित बहुत से प्रशासनिक अधिकारी और विशिष्ट नागरिक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि खलीलुर रहमान और राजेंद्र नाथ शर्मा वर्षों से महकमे में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। सत्य हो निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करने वाले खलीलुर रहमान और राजेंद्र नाथ शर्मा को सम्मानित किए जाने पर पूरे महकमावासियों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें