गुवाहाटी। अच्छे कामों के लिए भाजपा पर लोगों का विश्वास और आस्था लगाता बढ़ रहा है। ये बातें गुरुवार को मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने प्रदेश भाजपा की ओर से यहां आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कही। उल्लखनीय है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के नेतृत्व में राजधानी के दिसपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रेक्षागृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ ही नेडा के संयोजक व राज्य के प्रभावशाली मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा, प्रदेश सांगठनिक सचिव फणींद्र नाथ शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में राज्य के गोरखा संप्रदाय के विभिन्न दल और संगठनों के लोगों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल हो गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा की भाजपा के अच्छे कामों के कारण ही लोगों को पार्टी के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ा है। भाजपा में योगदान करने वाले नेता व कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से सदौ असम गोरखा छात्र संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रेम तमांग, कार्यकार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण भुजेल, सांगठनिक सचिव संजीव खड़का छेत्री, केंद्रीय सदस्य शंकर लामा, महेंद्र राई के साथ ही धेमाजी, बाक्सा, उदालगुड़ी जिलों के अध्यक्षों में राजू तमांग, पूर्ण छेत्री व पूर्ण किराती राई, धेमाजी, डिब्रूगढ़ जिलों महासचिव लाल कुमार तमांग व लाल बहादुर छेत्री शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें