कोरोना वायरस के विषय मे रंगिया महकमा प्रशासन विशेष रूप से सतर्क - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोरोना वायरस के विषय मे रंगिया महकमा प्रशासन विशेष रूप से सतर्क

           भूटानी यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान

रंगिया ।कोरोना वायरस के विश्व व्यापीआतंक के इस समय इसके लिये विशेष रूप से सतर्क है रंगिया महकमा प्रशासन। महकमा प्रशासन द्वारा पड़ोसी देश भूटान से असम मे प्रवेश हुये यात्रियों पर भी नजर रखी जा रही है। रंगिया महकमा के भारप्राप्त अतिरिक्त उपायुक्त डा० बेदांग तालुकदार के निर्देश पर महकमा चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग रंगिया के बीच से होते हुये भारत मे प्रवेश हो रहे भूटानी यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चला रहा है। आज रंगिया के वार्ड नं 2 मे स्वास्थ्य विभाग के कर्मीयों ने रंगिया मे उपस्थित हुये भूटानी यात्रियों को कोरोना वायरस के विषय मे जानकारी देते हुए विशेष सतर्क रहने के लिये उन्हें जागरूक किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक रोजाना 6 स्वास्थ्य कर्मी इस अभियान मे भाग लेंगें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें