भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, एशियाई विकास बैंक की रिपोर्ट में खुलासा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, एशियाई विकास बैंक की रिपोर्ट में खुलासा


नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020-21 वित्त वर्ष में नौ प्रतिशत की गिरावट का अनुमान एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने लगाया है।

एडीबी की ओर से मंगलवार को जारी एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ)-2020 अपडेट में कहा गया है कि भारत में कोरोना वायरस की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसका असर उपभोक्ता धारणा पर भी पड़ा है, जिससे चालू वित्त वर्ष (2020-21) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में नौ प्रतिशत की गिरावट आएगी।

एडीबी ने कहा कि आवाजाही तथा कारोबारी गतिविधियां खुलने से अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर आठ प्रतिशत रहेगी।

एडीबी के मुख्य अर्थशास्त्री यासुयुकी सवादा ने कहा कि भारत ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाया। इससे आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए भारत को महामारी पर अंकुश के उपाय, जांच, निगरानी और इलाज की क्षमता का विस्तार करना होगा। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें