रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। तथा दलीय हर मोर्चे के तहत सेवा मुलक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा की धुबड़ी जिला किसान मोर्चा इकाई के तत्वावधान में धुबड़ी के कई विद्यालयों में स्वच्छता अभियान व पौधरोपण कार्यसुची का पालन किया गया। तथा इस क्रम में शहर के सरकारी ब्वाय्ज हाई सैकेंडरी स्कूल, झगडापाड़ा के तरिनीकांत हाई स्कूल व आगोमोनी के जीनकाटा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित धनावत के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।साथ ही पौध रोपण कार्यसुची का भी पालन किया गया।मोके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ देवमय सान्याल भी उपस्थित थे। तथा किसान मोर्चा के तमाम जिला पदाधिकारी, भाजपा कर्मी भी मौजूद थे। इस संबंध में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित ने बताया कि दरअसल मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। तथा इसके तहत जिले के हाई स्कूलों में भी प्रदेश भाजपा के दिशा-निर्देश पर विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज धुबड़ी के तीन हाई स्कूलों में यह अभियान चलाया गया। आगामी दिनों में जिले के अन्य ओर भी कई स्कुलो में इस तरह से किसान मोर्चा की टीम अभियान चलाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें