निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। संस्कार भारती, होजाई ने असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत को एक ज्ञापन होजाई के विधायक रामकृष्ण घोष के द्वारा प्रेषित कर जिले में ब्लड बैंक की स्थापना करने की मांग की है। संस्कार भारती के टाउन कोऑर्डिनेटर विशाल भट्टाचार्जी द्वारा उक्त ज्ञापन आज विधायक को सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है, की आजादी के 70 सालों बाद भी होजाई जिला जैसे वृहत्तर इलाके में ब्लड बैंक ना होने के कारण जिला वासियों को जरूरत के समय कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज के परिवार वालों को खून का बंदोबस्त करने हेतु इधर-उधर भटकना पड़ता है यहां तक कि कभी-कभी समय पे खून का बंदोबस्त ना होने के कारण कई मरीज को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। संस्कार भारती ने मंत्री महोदय से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द उक्त ब्लड बैंक की स्थापना जोरापूखरी स्थित जिला चिकित्सालय में होनी से जिला वासियों को काफी लाभ मिलेगा। वही ज्ञापन की एक कॉपी प्रतुल चक्रवर्ती, संयुक्त निर्देशक, होजाई स्वास्थ्य विभाग वह जिला उपायुक्त डॉ सदनेक सिंह को भी सौंपी गयी है।







It is very much essential
जवाब देंहटाएं