जयपुर से पंकज शर्मा की रिपोर्ट
जयपुर। आज जयपुर में दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर बाद हुई बारिश ने पूरे नगर का माहौल सुहाना बना दिया। प्रचंड गर्मी से राहत देने वाली इस बारिश का नगर वासियों ने जमकर लुफ्त उठाया। राइज प्लस के राजस्थान ब्यूरो चीफ पंकज शर्मा ने लुफ्त उठाते हुए लोगों का एक ऐसा वीडियो भेजा है जिससे नगर वासियों की गंभीरता पर सवाल खड़ा हो रहा है। महामारी के इस मौजूदा दौर में जहां हर तरीके के एहतियात बरतने पर पूरे विश्व भर के लोग मजबूर हैं वही पहली बारिश में सड़क पर बने कृत्रिम तालाब में कुछ बच्चे नहाते हुए नजर आए। जयपुर के हृदय स्थली एमआई रोड पर जलजमाव हुआ और उस जलजमाव में कुछ बच्चों ने स्विमिंग पूल जैसा अनुभव किया। बारिश में नहा कर बदलते मौसम का आनंद लेने की बात अलग है पर गंदे पानी मैं नहा कर लुफ्त उठाना खतरनाक साबित हो सकता है। एक ना दिखने वाले वायरस ने पूरे विश्व को हिला दिया है। गंदे पानी में कई जीव जंतु हो सकते हैं जिन से अनेकों बीमारियां हो सकती हैं। इस रिपोर्ट के माध्यम से हम सभी से अपील करते हैं की कहीं हम मजे लेने की होड़ में संवेदनशीलता के दायरे तो पार नहीं कर रहे हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें